GMCKS, लाईट वर्कर्स प्रैनिक हीलिंग सेंटर ने मेडिटेशन का कराया आयोजन, 150 से ज़्यादा हुए लाभान्वित
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: फुल मून ऑफ Tauras को वैशाख के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को बुध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन के उपलक्ष्य पर मंगलवार को GMCKS, लाईट वर्कर्स प्रैनिक हीलिंग सेंटर, जमशेदपुर की तरफ से कदमा स्थित कूडी महंती ऑडिटोरियम में मेडिटेशन का आयोजन किया गया।
मेडिटेशन में 150 से भी ज्यादा लोग उपस्थित हुए। सभी ने मेडिटेशन किया। वैशाख के दिन मेडिटेशन के महत्व को समझाया गया। मेडिटेशन की प्रक्रिया भी बताई गई।
इस मौके पर ट्विन हार्ट्स मेडिटेशन भी सभी ने किया। लोगों को प्रैनिक हीलिंग के बारे में भी अवगत कराया गया।

बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख के दिन को विश फुलफिलमेंट डे भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अपनी इच्छा को लिखने से या मनोकामना करने से या विश करने से और साथ ही मेडिटेशन करने से उस विश के पूरे होने की संभावना बेहद प्रबल हो जाती है। इसी कारणवश इस मेडिटेशन का आयोजन किया जाता है।
मेडिटेशन के अंत में सभी को ब्लेसिंग कराया गया। लोगों ने हीलिंग भी एक्सपीरियंस की। लोगों ने अपनी हीलिंग भी कराई। अंत में लोगों ने नाश्ता भी किया जो उन्हें उपलब्ध कराया गया था।