माघे पर्व पर विद्यार्थियों को बीच पाठ्य सामग्री का वितरण
1 min read
जमशेदपुर
जमशेदपुर प्रखंड के केरवाडुंगरी पंचायत अंतर्गत भीतरडाडी ग्राम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर बिदू चांदान विरदागाढ़ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संथाली लिपि के जनक ओत गुरु पण्डित रघुनाथ मुर्मू ने ईष्ट देवता बिदू चांदान की पूजा अर्चना के पश्चात ओल चिकि लिपि का अविष्कार किया था,तब से माघ पूर्णिमा के दिन ईष्ट देवता बिदू चांदान की पूजा अर्चना होती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिदू चांदान बिरदागढ़ की और से पूजा अर्चना की गई। यहां के संस्था के द्वारा संचालित विद्यालय के 60 छात्र छात्राओं के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय सदस्य महाबीर मुर्मू ने कहा कि किसी भी समाज का अस्तित्व तभी बच सकता है जब समाज के लोग अपनी भाषा संस्कृति और परंपरा को बचाए रखते हैं, इसलिए हम सभी समाज के युवा वर्ग इस आधुनिक युग में समाज को बचाए रखने के लिए अपनी भाषा संस्कृति को बचाए रखना होगा साथ ही अपनी भाषा संस्कृति में पढ़ाई लिखाई को आगे बढ़ाना होगा।
मुख्य अतिथि की ओर से बिदु चंदन ईतुन आखडा ओल चिकी पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराया। बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेन्सिल, इरेजर औऱ स्केल दिया गया। इस अवसर पर झायुमो के जिला प्रवक्ता बिल्टू हांसदा, मनोज तांती, करन कालिंदि, समिति के संस्थापक लेदेम मार्डी, श्रीमती सारो मराडी, मुनीराम मार्डी, किशुन माझी, छोटो सोरेन समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।