अवैध धंधे के खिलाफ थाना के समक्ष प्रदर्शन
जमशेदपुर : परसुडीह थाना मे आज कीताडीह गाड़ीवान मोहल्ला के ग्रामीणों और नेताओं ने ब्राउन शुगर और देह व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर थाना के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास के खिलाफ भी नारेबाजी की। ग्रामीणों और नेताओं ने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से ब्राउन शुगर और देह व्यापार का धंधा परसुडीह इमामबाड़ा के निकट चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इमामबाड़ा के निकट ब्राउन शुगर का धंधा बंद नहीं हुआ तो आगे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस तरह का जहर कारोबार करने वाले और देह व्यापार करने वाले पर प्रशासन सख्ती से पेश आए। इस दौरान संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लव कुमार सरदार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत समिति राजू बेसरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत समिति सदस्य और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष द्रौपदी मुंडा, किसान मोर्चा के जिला सचिव सलीम शहजाद, मैनुल खान, अनवर हुसैन, महिला नेत्री पुष्पा कौर, गुड़िया पात्रो, रेहाना बेगम सहित अन्य मौजूद थे।