कोल इंडिया के करीब 15000 कर्मचारियों की होने जा रही छंटनी
1 min readराँची : कोरोना के काल ने जान ही का नुकसान नहीं हुआ। माल का भी हुआ है। लाखों लोग बेराजगार हो गए। अब ताजा खबर है कि कोल इंडिया लिमिटेड में छंटनी होने जा रही है। 5 फीसदी कर्मचारियों को हटाया जाना है। बताया गया है कि ऐसा लागत में कमी लाने के लिए किया जा रहा है। कोल इंडिया के मुताबिक हर साल 5 फीसदी कर्मचारियों की संख्या कम की जाएगी। यह प्रक्रिया 5 से 10 साल तक जारी रहेगी।
करीब तीन लाख कर्मचारी है सेवारत:
सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड में अभी 2,72,445 कर्मचारी हैं। वित्त वर्ष 2020-21 की मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 1.1 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 4,586.78 करोड़ रुपए रहा। लाभ में कमी का कारण कम बिक्री रही।
पहले ही बंद हो चुकी है कई खदान:
हालांकि कोल इंडिया की खदानें पहले ही कई बंद हो चुकी हैं। इनमें 11 भूमिगत खदानें शामिल हैं। अब फिर कंपनी कई खदानों को को बंद करने जा रही है। इनमें से 158 भूमिगत खदानें हैं। यहां 43 फीसदी कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी ने कहा कि कोल इंडिया की उन खदानों को जिनसे लाभ नहीं हो रहा है, उनको चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है। ऐसी से उत्पादन पहले ही बंद किया जा चुका है.