शहर के रितिका श्रीवास्तव और सूरज कुमार हुए “जनहित सर्वोच्च सम्मान” से सम्मनित

न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) झारखंड सरकार के तत्वाधान में “जनहित सर्वोच्च सम्मान” समारोह रांची के बिनसम रिसॉर्ट, हटिया में आयोजित किया गया।
शहर के दो समाजसेवी रितिका श्रीवास्तव (संस्था मिशन प्रहार) और सूरज कुमार (जन सेवा संघ ट्रस्ट) को सम्मानित किया गया।
पूरे झारखंड से समाज में सर्वोच्च कार्य करने वाले सभी जिलों से चयनित कर इस सम्मान समारोह को आयोजित किया गया।

रितिका श्रीवास्तव ने बताया वो पिछले 4 सालो से निरंतर बच्चो को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण सिखा रही है।
सूरज कुमार ने बताया की वो पिछले सात वर्षों से गौ सेवा के साथ पशु चिकित्सा कर रहे हैं। जन सेवा संघ ट्रस्ट के सभी सदस्य पशु सेवा करते आपको दिख ही जायेंगे। सिर्फ यही नहीं, जरूरतमंदों को नि:शुल्क राशन भी ट्रस्ट मुहैया करवाती है। शादी में लड़की के परिवार के लिए भी जन सेवा संघ ट्रस्ट सहयोग करती है।