प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक ने गरमा धान फसल क्षति का किया निरीक्षण
घाटशिला : बारिश से गरमा धान फसल की हुईं क्षति का जायजा लेने आज जांच पदाधिकारी बुरूडीह, कालचिति, माकरा कालापाथर एवं हीरागंज गांव पहुंचे । लगातार बारिश के कारण फसल को नुकसान हुआ है, धान अंकुरित हो गए हैं जिसके जांच के पश्चात किसान सोवेन सोरेन, गुरा सोरेन, मनोहर सोरेन, बुद्धेश्वर हेंब्रम, स्यंभूबाल मुर्मू, सुखलाल सोरेन, राम सोरेन, श्याम मुर्मू, बलराम सोरेन, लिटा हेंब्रम, कार्तिक हेंब्रम आदि को क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन प्रखंड कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज के साथ जंमा करने को कहा गया। किसानों को जानकारी दी गई कि वे अपना आधार कार्ड, बैंक खाता, वंशावली तथा जमीन के आवश्यक कागजात सहित एक फोटोग्राफ के साथ आवेदन प्रखंड मुख्यालय में जमा कर दें। जांच टीम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारिक, अंचल निरीक्षक सरत चंद्र बेरा, राजस्व कर्मचारी दुर्गा चरण बायपाई, सहायक तकनीकी प्रवंधक दिलेश्वर महतो शामिल थे, इस दौरान घाटशिला प्रखंड के प्रेस प्रतिनिधि, किसान मित्र सनसन मुर्मू एवम् अन्य कृषक मौजूद थे।