February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

डीजल-पेट्रोल पर टैक्स कम नहीं करने पर हेमंत सरकार को घेरेगी भाजपा, कल शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

1 min read

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के सभी पेट्रोल पंप पर गुरुवार को हेमंत सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में अपने हिस्से के टैक्स कम ना करने पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इसी कड़ी में, लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर राज्य सरकार को घेरेगी। भाजपा महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों के प्रमुख पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजनों को राज्य सरकार के रवैये के प्रति जागरूक करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर अपने हिस्से के एक्साइज ड्यूटी में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कमी कर जनता को बड़ी राहत दी। इस निर्णय का भाजपा शासित प्रदेशों ने भी अनुकरण करते हुए जनता को दोहरी राहत दी है, परंतु राज्य की हेमंत सरकार महंगाई के नाम पर हाय-तौबा तो मचाती है परंतु अपने हिस्से के टैक्स में कटौती संबंधी कोई पहल नहीं कर रही है। राज्य सरकार के इस रवैये के विरोध में भाजपा महानगर द्वारा सभी पेट्रोल पंपों पर अभियान चलाकर राज्य सरकार पर दवाब बनाया जाएगा।

B.J.P

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.