March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहुंचे जमशेदपुर, जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

1 min read

■ भाषा विवाद पर बोले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, एक भाषा नीति को स्पष्ट करे सरकार, अविलंब हो निर्णय। उर्दू पर मेहरबानी सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का परिचायक।

जमशेदपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भतीजी के विवाह समारोह में हिस्सा लेने एक दिवसीय जमशेदपुर दौरे पर आए भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का आगमन शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में हुआ। कार्यालय पहुंचने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, अंगवस्त्र व पुस्तक भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ एवं ‘प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जिंदाबाद’ के नारों से कार्यालय परिसर को गुंजायमान रखा। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात कर संगठन की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह हो गयी है। पूरे राज्य में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं से अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं तो अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड बढ़ते अपराध की दृष्टि से देश की राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। पूरे देश में औसतन हत्या का प्रतिशत 2.1 है तो वहीं झारखंड का आंकड़ा 5.7 प्रतिशत है। राज्य में बहन-बेटियां सुरक्षित नही है। बीते दो वर्षों में 3266 महिलाओं के साथ बलात्कार एवं उत्पीड़न की घटना हुई है। उन्होंने बढ़ते उग्रवादी घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि उग्रावाद, गांव, कस्बा, शहर से निकलर राजधानी रांची तक अपने पांव पसार चुका है। अब रात में अब एक जिले से दूसरे जिले के सफर में भी जान-माल का डर सताने लगा है है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है, कि राज्य में कानून व्यवस्था किस हद तक चौपट हो चुकी है। दीपक प्रकाश ने अवैध खनन, खनिज संपदाओं की खुलेआम तस्करी पर भी हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार में बालू एवं खनिज संपदाओं की खुली लूट मची है, लूट से राजस्व परिवार के पास जा रहा है और सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। श्री प्रकाश ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य सरकार की उदासीनता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दर्जनों योजनाओं पर हेमंत सरकार कुंडली मारकर बैठी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो या हर घर जल योजना में नल से जल पहुंचाने का कार्य। सभी योजनाओं में झारखंड फिस्सडी राज्य बनकर रह गया है। सिमडेगा में मॉब लिंचिंग कर जिंदा जलाने का मामला हो या बरही में भीड़ द्वारा नौजवान रूपेश पांडेय की निर्मम हत्या। इन मामलों में राज्य सरकार के किसी भी मंत्री, नेताओं ने एक शब्द नही बोला। केवल तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली हेमंत सरकार भाषा विवाद को बढ़ाकर झारखंड को अशांत करने की साजिश कर रही है। भाजपा हिंदुस्तान में बोली जाने वाली सभी भाषा के प्रति एकसमान सम्मान का भाव रखती है। परंतु राज्य सरकार क्षेत्रीय भाषा की सूची में उर्दू को सभी जिलों में जोड़कर केवल वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रही है। क्या उर्दू क्षेत्रीय भाषा है। दीपक प्रकाश ने मांग करते हुए कहा कि हेमंत सरकार एक भाषा नीति स्पष्ट करे और इसपर अविलंब निर्णय ले। हर दिन अपने निर्णय बदलने वाली सरकार और हर निर्णय से पीछे हटने वाली सरकार के अब गिनती के दिन बचे हैं। भाजपा कार्यकर्ता मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार की गलत नीति का विरोध हर स्तर से करेगी।

बोड़ाम में निर्दोष कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई से हुए अवगत: जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बीते दिनों बोड़ाम मंडल के महामंत्री सुखदेव सिंह सरदार और अंगद सिंह सरदार पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की जानकारी दी। इस संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है। उन्होंने मामले को उचित फोरम पर ले जाने का भरोसा दिया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, कल्याणी शरण, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, चितरंजन वर्मा, राजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु ओझा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहंती, बिनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता समेत विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.