February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

स्थापना दिवस पर 1100 पौधे लगाने का संकल्प के साथ रक्त सँग्रह पखवाड़ा मनायेगी आजसू : सहिस

जमशेदपुर :आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के द्वारा वर्चयुल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री नन्दू पटेल, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत जिला के सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे ।
कार्यक्रम में प्रधान महासचिव श्री सहिस ने कार्यकर्ताओ से पार्टी के आगामी 22 जून को स्थापना दिवस पर अधिक से अधिक लोगो को जागरूक कर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन में अधिक से अधिक लोगो को रक्तदान में शामिल कराने का संकल्प लेना होगा और साथ ही साथ पौधा रोपण का कार्यक्रम जिसमे खासकर निम पेड़, पीपल पेड़, बरगद पेड़ लगाने का कार्यक्रम को पखवाड़ा संकल्प लेना होगा,जो हर पंचायत, हर मण्डल, हर क्षेत्र के पदाधिकारी एकत्रित होकर इस वैश्विक महामारी में पौधारोपण करना है। केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार अपने अपने क्षेत्र में वैसे लोगो को चिन्हित करना है जो वैश्विक महामारी में कोरोना से मृत्यु हुई है,उनके परिवार अगर बेसहारा हो गया है उन्हें मदद किया जायेगा, उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा का देने का कार्य आजसू पार्टी करेगी साथ ही यास तूफान में जो लोग प्रभावित हुए है या जिनका घर प्रभावित हुआ है वैसे लोगो को भी चिन्हित करना है और उन्हें भी मदद करने का बीड़ा उठाने का संकल्प पार्टी ने लिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, केंद्रीय कोषाध्यक्ष नन्दू पटेल, जिला परिषद अध्यक्षा बुल्लू रानी सिंह सरदार, राजू कर्मकार, बुधेश्वर मुर्मु, अप्पू तिवारी, सुधा रानी बेसरा, हेमन्त पाठक, कमलेश दुबे, प्रकाश विश्वकर्मा, अरूप मल्लिक, सरस्वती देवी, सविनय सिंह, श्याम कृष्ण महतो, नीरज सिंह, दुबू महतो, प्रवीण प्रसाद, समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.