प्रधानमंत्री के साथ फोन पर हुए बातचीत के बाद मुख्यमंत्री के ट्वीट पर झारखंड में राजनीति हुई गर्म
1 min readराँची: सुबह के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल हो गई जहां विपक्ष लगातार राज्य सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। वही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का एक ट्वीट देखकर काफी दुख हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना से संबंध में जानकारी लेने के लिए फोन किया। उन्होंने सहयोग देने का आश्वासन दिया। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का प्रदर्शन किया और अमर्यादित टिप्पणी की है वह निंदनीय है हर किसी के पद की एक गरिमा होती है यह गरिमा मुख्यमंत्री जी ने गिरायी है। और आज झारखंड में जो भी स्वास्थ्य सेवाओं में थोड़ा बहुत सुधार दिख रहा है, वह पिछले भाजपा की डबल इंजन सरकार के 5 साल के कार्यों का परिणाम है। राज्य में 3 नए मेडिकल कॉलेज, 108 एंबुलेंस सेवाएं आज निर्णायक साबित हो रही हैं। बड़ी संख्या में नर्स और पारा मेडिकल स्टॉफ की भर्ती हमारी सरकार ने की।

वहीं सीएम के ट्वीट पर कांग्रेस ने कहा, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जो कहा, बिल्कुल सही कहा है। वहीं पीएम पर निशान साधते हुए प्रदेश कांग्रेस ने कहा, प्रधानमंत्री -मुख्यमंत्री के बीच का संवाद में सिर्फ प्रधानमंत्री ही बोलते हैं। सीएम को सुना तक नहीं जाता। यह संघीय ढांचे के लिए घातक साबित हो सकता है। पीएम को अब मन की बात और मनमानी छोड़नी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुए बातचीत पर सीएम का ट्वीट कहीं न कहीं यह एक राजनीतिक विषय हो सकता है। लेकिन आज पूरा देश जिस संकट से गुजर रहा है उस पर राजनीतिक चर्चा होनी चाहिए। क्योंकि इस पर चर्चा सबसे ज्यादा जरूरी है। तभी आम आवाम के बीच एक सकारात्मक संदेश भी जायेगा और उनकी कोरोना काल में हो रही समस्याओं का निदान होगा।