June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

अंडर 11 रोलर बास्केटबॉल : शहर पहुँचने पर खिलाड़ियों व कोच का हुआ भव्य स्वागत

1 min read

जमशेदपुर : अंडर 11 रोलर बास्केटबॉल मे झारखंड की‌ जीत, कार्यक्रम चंडीगढ़ में हुवा रोलर स्केटिंग अकैडमी के 7 से 11 उम्र के बच्चो ने पांचवे नेशनल रोलर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लिया हिस्सा, रोलर बास्केटबॉल में 5 सिल्वर, रोलर स्पीड में एक गोल्ड 2 ब्राउन बच्चों ने किया आपने नाम, रोलर स्पीड में सबसे कम उम्र की कृशवी गर्ग ने गोल्ड जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है। अमीटीयर फेडरेशन ऑफ़ रोलर बास्केटबाल इंडिया के तत्वाधान में रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ चंडीगढ़ द्वारा 5 (पांचवा) नेशनल रोलर बास्केटबॉल चैम्पिनशिप जो दिनांक 28, 29, 30 दिसंबर को आयोजित हुआ, पहली बार झारखंड ईस्ट जोन की तरफ से अंडर 11 रोलर बास्केटबॉल की प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की तरफ से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 26 दिसंबर को टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे जिसमें लगभग 10 राज्यों ने भाग लिया महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, केरला, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, हिमाचल। विगत दिन 30 दिसंबर को रेस प्रतियोगिता में दो मेडल एक गोल्ड और एक कांस्य पदक प्राप्त हुए। इस प्रतियोगिता में हमारे झारखंड के खाते में कुल एक गोल्ड पांच सिल्वर एक कांस्य पदक मिला, झारखंड टीम ने बहुत बढ़-चढ़कर मुकाबला किया।

कोच पुनीत गुप्ता झारखंड सरकार से निवेदन किया कि‌ ये खेल पुरे झारखंड के स्कूल में शुरू करें, जिसमे मैं सभी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और झारखंड का नाम रोशन हो। उन्होंने कहा कि आगे भविष्य में भी झारखंड टीम को बहुत अच्छे लेवल तक पहुँचाने के लिए संघर्ष करेगी। झारखंड से पहली बार कृष्वी गर्ग ने गोल्ड मेडल हासिल किया है यह सबसे कम उम्र की झारखंड के लिए नैशनल गोल्ड मेडलिस्ट लड़की हो गई है। इसमें बहुत गर्व की बात है। यह लड़कियां भी किसी से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.