चाय पर चर्चा ग्रुप नौशाद खान के द्वारा गोलमुरी में देश के वीर शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित सभी को दी गई श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : चाय पर चर्चा ग्रुप नौशाद खान के द्वारा गोलमुरी में देश के वीर शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित माँ भारती के रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शाहिद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमे मुख्यरूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रबीर चटर्जी, शैलेश गुप्ता, नरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, अभिषेक, दीपक प्रताप सिंह, नौशाद खान, बिनय बिहारी, पप्पू उपाध्याय, विजय गौड़, राकेश राव, साकेत कुमार ने श्रधांजलि देकर अपने सेनापति को अंतिम प्रणाम किया।
