BJYM नेता सूरज सिंह की अंतिम यात्रा में आम खास सब की आँखें हुई नम….
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री सूरज कुमार की अंतिम विदाई उनके हरहरगुटो आवास से पार्वती घाट तक निकली जिसमे जिला पधाधिकारी, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि सूरज का जाना परिवार और पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसका भरपाई कोई नही कर सकता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। परिजनों को इस दुःख की घड़ी में भगवान शक्ति दे।
जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने नम आंखों से कहा कि मेरे महामंत्री सूरज कुमार का निधन संघटन या संघटनिक क्षति है। जिसका पूर्ति कभी भी पूरा नही किया जा सकता वो बहुत जिंदादिल इंसान था। संघटन के प्रति उनका एक लगाव था संघटन को कैसे ले कर चले उस पर हमेशा ध्यान रहता था। युवाओं को जोड़े रखने में विश्वास रखते था। एक प्रगतिशील युवा का इस तरह से जाना मन में गहरा पीड़ा देता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति दे। सूरज की अंतिम यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अभय सिंह, गुंजन यादव, राकेश सिंह, अनिल मोदी, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमिताभ सेनापति, अश्मित सेठी, अनुराग जैसवाल, कृष्णा शर्मा, अमरजीत सिंह, राजा, बिशू सिंह, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, सन्नी संघी, अमित सिंह, अजीत कुमार, उपेंद्र गिरी, नवजोत सिंह सोहल, अनुराग मिश्रा, राहुल कुमार आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता और लोग अंतिम यात्रा में लोग साथ थे।