देश ने एक महान योद्धा खो दिया जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती : अंसार खान
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मौलाना अंसार खान ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत सहित 11 अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए मौलाना अंसार खान ने कहा की ये देश के लिए। बहुत बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। अल्ला शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति दे। उनकी चार दशकों तक निस्वार्थ सेवा शौर्य एवं बहादुरी का मिशाल है।