April 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

टाटानगर रेलवे स्टेशन : अव्यवस्था पर भड़के रेलवे सीसीएम

1 min read

जमशेदपुर : साउथ इस्टर्न रेलवे के सीसीएम पैसेंजर सर्विस मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे. निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से वे स्टेशन पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान स्टेशन पर अव्यवस्था को देखकर संबंधित अधिकारियों पर भड़के और सुधार लाने का दिशा-निर्देश भी किया। इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते ही उन्होंने प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। कहां-कहां गए थे सीसीएम निरीक्षण के क्रम में रेलवे सीसीएम सेकेंड क्लास वेटिग रूम, टाटानगर पार्सल, रेलवे टिकट बुकिग काउंटर और रेलवे पार्किंग जोन में गए थे। सभी जगहों पर उन्हें अव्यवस्था ही नजर आयी। इस कारण से संबंधित अधिकारियों पर भी भड़के और फटकार लगाई। टाटानगर रेलवे स्टेशन के बर्मामाइंस का सेकेंड एंट्री गेट अब तक क्यों लंबित है। इस कार्य को समय पर पूरा क्यों नहीं पूरा किया जा रहा है। इस काम को समय पर पूरा करने के लिए ठेका कंपनी के ठेकेदार को भी दिशा-निर्देश दिया। इसके पहले रेल जीएम भी टाटानगर स्टेशन पर पहुंचे हुए थे और सेकेंड एंट्री का जायजा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.