November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल राँची में, सेमी वर्चुअल मोड में जुड़ेंगे जमशेदपुर के भाजपाई

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति बैठक मंगलवार को राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यसमिति बैठक में जमशेदपुर महानगर के नेतागण वर्चुअल रूप से भाग लेंगे। बैठक का साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बड़े स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10:30 बजे प्रदेश द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं जमशेदपुर महानगर अंतर्गत निवास करने वाले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हिस्सा लेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महानगर के नेतागण सेमी वर्चुअल मोड के माध्यम से जुड़ेंगे। जहां प्रदेश के वरीय नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। कहा कि बैठक में प्राप्त निर्देशों का भाजपा महानगर के कार्यकर्ता अक्षरसः पालन कर संगठन को और सशक्त बनाने व संगठन की गतिविधियों को धार देने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.