February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर जल्दी ही गाइडलाइन जारी करे हेमन्त सरकार : अविनाश मोहंती

1 min read

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महसभा के जिला उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता अविनाश मोहंती ने लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर जल्दी ही गाइडलाइन जारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा है की महापर्व छठ और प्रकाश पर्व दीपावली सामने आ रही है लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गयी है। इसको लेकर श्रद्धालुओं मे उहापोह की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने से सभी श्रद्धालुओं से भी विनम्र अपील की है की वैशिक महामारी कोविद -19 को ध्यान मे रखते हुए सोशल डिस्टन्सिंग एवं मास्क लगाकर पूजा एवं अर्चना करें। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि नोटिफिकेशन जारी करें जिससे जिला प्रशाशन एवं आम नागरिकों के बीच किसी प्रकार का भरम उत्पन्न ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.