हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरुरतमंद लोगो के बीच मनाएगी दीपावली एकता साहू परिवार : अध्यक्ष

जमशेदपुर : अपने आकर्षित कार्यक्रमों के लिए जाने वाली समाजिक संस्था छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार जरुरत मंद लोगो की दीपावली को खास बनाने के तैयारी में जुटी हैं। जमशेदपुर के विभन्न क्षेत्र से बेहद जरुरत मंद परिवार को चिन्हित कर उनके बिच वस्त्र ,मिठाई एवं पूजन सामग्री वितरण करने की योजना बनाई गई हैं जिसे दीपावली के पूर्व वितरण किया जायेगा। हमने बीते वर्ष एक ही दिन में दो आश्रम टेल्को के मदर टेरेसा एवं बर्मामाइंस के बिनोवा भावे आश्रम में बच्चो के बिच दीपावली मनाई थी वह एक बेहतरीन कार्यक्रम था। इस तरह के कार्यक्रम करके अच्छा लगता हैं इस बार भी हमारी संस्था जरुरत मंदो के बिच दीपावली मानाने जा रही हैं। शीलू साहू संस्थापक, छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार हमारी संस्था छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रयास कर रही हैं की इस दीपावली को पुनः जरुरत मंद लोगो के बिच मनाई जाए। दीपावली जैसे बड़े त्यौहार की रौनक के बिच किसी बेहद आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति का घर अँधेरा न रह जाये वे इस खुशियों से वंचित न जाये उन्हें पूरा अधिकार हैं वे भी खुशिया मनाये और अपने अपने घरो को रोशन करें।