April 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, तैयारी पूरी

1 min read

सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर आशियाना मोड़ सारी बस्ती में अग्रदूत संघ के द्वारा भव्य पण्डाल का निर्माण किया गया । आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई की तैयारी की जा रही है । वही पण्डाल का निर्माण कर जन्माष्टमी की तैयारी जोर-शोर से हो रही है जहां कोविड-19 गाइडलाइन के बीच भव्‍य पूजा व आरती होगी। मंदिरों के पुजारी पूरे विधि-विधान से मध्‍य रात्रि में भगवान श्री कृष्‍ण की पूजा करेंगे व जन्‍मोत्‍सव मनाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। कृष्‍ण भक्‍तों सहित सभी लोगों के लिए जन्माष्टमी व्रत के साथ कृष्णावतार महत्वपूर्ण है। श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी भाद्र माह के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मनाया जाता है। आज रात्रि करीब दो बजे तक अष्टमी रहेगी। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन पूजा करने से नि:संतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है। इस व्रत को अवश्य करना चाहिए। वही संघ के सदस्य ने बताया की कोविड के प्रभाव के कारण प्रशासन मेला पर प्रतिवधित कर दिया है जिससे कारण केवल पूजा-अर्चना की स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.