February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

खुशखबरी : वापस मिला खोया पुत्र, भाजपा नेता विकास सिंह का प्रयास लाया रंग

1 min read

JAMSHEDPUR : मानगो महावीर कॉलोनी के रहने वाले सत्येंद्र ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र पवन ठाकुर 16 अगस्त से लापता थे । माता-पिता सहित पूरा परिवार बहुत चिंतित था तीन दिन से घर में चूल्हा नहीं जल रहा था पवन ठाकुर के परिजन भाजपा नेता विकास सिंह के साथ आरक्षी अधीक्षक के कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत की थी आज मानगो थाना के अथक प्रयास से पवन ठाकुर सकुशल बरामद हो गया भाजपा नेता विकास सिंह एवं नाई समाज के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि जिला प्रशासन के मदद से ही पवन सकुशल लौट आया । मानगो पुलिस ने एमजीएम अस्पताल भेजकर पवन का मेडिकल जांच करवाया इस क्रम में भाजपा नेता विकास सिंह एवं नाई क्रांति सेना के अध्यक्ष मनोज शर्मा और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.