मुहर्रम : विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ने देर रात तक इमामबाड़ो में बिजली की कराई मरम्मति
1 min readजमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग सचिव एवं कोविड-19 निगरानी समिति के सदस्य अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह से लेकर रात 8:30 बजे तक रोड और इमामबाड़ा की लाइटों को ठीक कराया गया। ओल्ड पलिया रोडओं, जाकिर नगर, वारिस कॉलोनी, जवाहर नगर इन क्षेत्रों में काम किया गया। अंसार खान ने कहा अभी बहुत लाइट खराब है उन्हें कल चेंज किया जाएगा। इलेक्ट्रीशियन कम होने के कारण मांगो क्षेत्र की लाइटों का काम मुकम्मल नहीं हो पा रहा है। आज के कार्य करने के लिए मानगो नोटिफाइड के सिटी मैनेजर निशांत जी ने मिस्त्री रिंकू, ऑटो ड्राइवर चंदन को भेजा गया। हेल्पर है ना होने के कारण अंसार खान ने मिस्त्री का साथ दिया। आज के इस कार्य करने के लिए अंसार खान का मोहम्मद आरजू खान बस्ती वासियों ने सहयोग किया।