डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई बहस, मामले में फूलचंद सिंह के अधिवक्ता ने वित्त से संबंधित जानकारी कोर्ट को दी
1 min readराँची: डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में CBI कोर्ट में बहस हुई। बहस के दौरान बचाव पक्ष की ओर से तत्कालीन वित्त सचिव फूलचंद सिंह से जुड़े मामले की आंशिक बहस अभियोजन पक्ष की ओर से की गई। मामले में फूलचंद सिंह के अधिवक्ता ने वित्त से संबंधित जानकारी कोर्ट को दी । मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। ये मामला बहुचर्चित चारा घोटाले में डोरंडा कोषागार में 139 करोड़ 35 लाख की अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। जिसमे लालू प्रसाद यादव समेत 110 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं।