March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में किया झंडोत्तोलन, स्वतंत्रता दिवस का राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

राँची: देश आज आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। पूरा भारत वर्ष आज आजादी के उत्सव में सराबोर है। झारखंड की राजधानी रांची में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन कर राज्य वासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और राज्य में अपने कार्यकाल में किए गए कार्य को अपने संबोधन में राज्य वासियों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 22 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया इस दौरान मुख्य समारोह स्थल में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.