April 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल रिम्स के नर्स और लैब टेक्नीशियन भीख मांगने को मजबूर

1 min read

राँची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते क्रम को देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट पर रिम्स में लगभग 750 नर्सों और लैब टेक्नीशियन की बहाली की गई थी। मगर आज 3 महीना बीत जाने के बाद भी इन कर्मियों को अपना वेतन और अस्थिर नौकरी को लेकर दरबदर भटकना पड़ रहे हैं कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप के वक़्त कॉन्ट्रेक्ट पर रखे गये कर्मियों को काम से हटाने का फरमान तो सुना दिया गया है मगर इनको आज तक इनका वेतन नही दिया गया, बल्कि उल्टा इनको रिम्स प्रबंधक के द्वारा रिम्स से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, इन कर्मियों का कहना है की हमने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया हमने उस वक़्त कारोना पॉजिटिव मरीज की सेवा की है जिस वक्त लोग उनसे मिलने से भी डरा करते थे, आज 3 महीना बीत गया है ना हमें पेमेंट की भुगतान हुई है ना हमारी नौकरी स्थाई है अब हमारे पास न खाने के लिए भोजन है और ना रहने के लिए घर, अब हम लोग एक-एक पैसा के लिए मोहताज है इस कारण आज हम सब रिम्स के गेट के समक्ष भीख मांग रहे हैं कि जिससे हम लोग अपना गुजर-बसर कर सके। अगर भीख भी ना मिले तो हम लोग रिम्स परिसर में ही आत्मदाह कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.