February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

जज उत्तम आनंद हत्या मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई सहित जांच टीम के जांच पर जताया भरोसा

राँची: धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्या मामले की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में कुछ प्रगति होने की बात कही और सीबीआई और एसआईटी का हौसला बढ़ाया।
जस्टिस राजीव रंजन जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीड ने सुनवाई के दौरान भरोसा जताया कि सीबीआई पेशेवर तरीके से मामले की जांच करेगी, इसमें हमें कोई संदेह नहीं है। हमें ऐसा विश्वास है कि यह मामला अपने अंजाम तक जरूर पहुंचेगा। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि न्यायाधीशों की सुरक्षा का एसेसमेंट करें और ऐसे जज जो संवेदनशील मामले की सुनवाई कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा का पर्याप्त ख्याल रखें। इस पर राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता ने पक्ष रखते हुए राज्य सरकार के द्वारा न्यायाधीशों की उचित सुरक्षा रखे जाने की जानकारी कोर्ट को दी। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.