पढ़ाई में बाधा नहीं पहुँचने दूंगा : राहुल
पोटका : पोटका प्रखंड के हाडतोपा गांव में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के बीच किताब वितरण का कार्यक्रम द वन इंडिया संस्था की ओर से रखा गया। देश के विकास में युवा पीढ़ी का बहुत बड़ा योगदान होता है। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके इसलिए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को ये बताना है कि जिस तरह से स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में सफलता हासिल की ठीक उसी तरह उनके विचारों को अपनाकर युवा पीढ़ी भी सफलता हासिल करे।