नारायण आईटीआई प्रांगण में देशभक्त खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गयी
चांडिल : नारायण आईटीआई के प्रांगण में देश भक्त खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक जटा शंकर पांडये ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खुदीराम बोस एक ऐसे देश भक्त थे। जिन्होंने कम उम्र मे ही अपनी देश की आजादी के लिए हुए फाँसी के तख्ते पर शहीद हो गए। कार्यकर्म में मुख्य रूप से कॉलेज के अमित कुमार, पवन कुमार महतो, अजय मडल, निताई मडल, अफसर अली सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।