तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल
1 min readजमशेदपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रक में सीमेंट लोड था. इधर मौके पर पेट्रोलिंग कर रहे थाना की पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और घायल चालक को ट्रक से निकला. चालक का नाम रमेश यादव बताया जा रहा है. वह काफी नशे में है. पीसीआर के एएसआई जुल्फेकार अली ने बताया कि ट्रक में सीमेंट लोड है जो कि बोकारो से टाटा स्टील जा रहा था. ट्रक का चालक काफी नशे में है, वहीं ट्रक भी काफी तेज रफ्तार में थी. अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलटा. फिलहाल चालक को पुलिस ने हिरासत में लिए है और ट्रक मालिक को सूचित कर दिया गया है. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है.