November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

अवैध देशी स्टेनगन के साथ दो अपराधकर्मी गिरफ्तार

1 min read

लोहरदगा: कुडू़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक लोडेड देसी स्टैंड गन बरामद किया गया हैं। अपराधियों की पहचान धर्मराज सिंह पिता – स्वर्गीय वृषकेतु सिंह सकिन – दिगदोन और सरफराज अंसारी पिता अजीज अंसारी साकिन रहमतनगर बसिया रोड, दोनों थाना- सिसई , जिला- गुमला के निवासी हैं। कुडू़ थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया की पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना द्वारा जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। दिनांक 14/07/ 21 को करीब 7:00 बजे रात में जिंगी कैरो रोड में सशस्त्र बल के साथ वाहन चेकिंग के दौरान युवकों के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है। अवैध हथियार को मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा था। युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.