March 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

कद्दावर नेता स्वर्गीय विष्णु भैया की प्रतिमा का हुआ अनावरण

जामताड़ा से अजय की रिपोर्ट : जामताड़ा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता स्वर्गीय विष्णु भैया की प्रतिमा का अनावरण झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवं विधायक इरफान अंसारी ने किया।

वर्ष 2004 से लेकर 2014 जामताड़ा विधानसभा के विधायक रहे विष्णु भैया का देहांत लंबी बीमारी के बाद गत दिनों हो गया था। जामताड़ा की जनता की मांग पर और विष्णु भैया फाउंडेशन के द्वारा आज जामताड़ा स्थित बाईपास में उनके प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। स्मृति शेष विष्णु भैया ने जामताड़ा के विकास के लिए अपने विधायकी काल में कई काम किए इसे यहां की जनता हमेशा याद रखेगी। जामताड़ा में तकनीकी शिक्षण संस्थान एवं सड़क स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए विष्णु भैया हमेशा लोगों को याद आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.