मुश्किल में प्राण लोग परेशान
1 min readजमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बगान में वर्षो पुराना सुलभ शौचालय मानो किसी की बलि मांग रहा है। वर्षो पुराने इस सुलभ शौचालय की भयावह स्थिति देख किसी की भी रूह कांप उठे। यह तो यह यहाँ देख रेख करने वाली महिला बे बताया कि मेरे पति इस सुलभ शौचालय का देख रेख किया करते थे। उनके गुजर जाने के बाद मेरे ऊपर मानो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा और किसी तरह अपने बच्चों के साथ एक- एक दिन डर के साए में काट रही हूँ। पता नहीं कब किसके ऊपर यह गिर जाए। ये कोई नहीं बता सकता।
इस सुलभ शौचालय में रोजाना लगभग 150 पुरुष व महिला शौच के लिए आते रहते हैं। कभी भी अनहोनी हो सकती है। इससे हमेसा डर लगे रहता है। यह हाल कई वर्षों से बना हुआ है। इससे संबंधित अधिकारियों से बोलने पर सिर्फ आश्वाशन देकर चले जाते है। और यही कारण है कि आज भी शौचालय का हाल जस के तस है। और ये ही नही यहाँ देख रेख करने वाली महिला भी खुले आसमान के निचे रहने को विवश है। इनका सुध लेने वाला कोई नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि इससे संबंधित अधिकारियों की आंख कब खुलेगी? क्या किसी की जान चले जायेगी तब इनकी आँख खुलेंगी? या ये इस को बनाना नहीं चाहतें है?