भाजमो : बिरसानगर जोन नम्बर 9 समिति गठित
1 min read
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर मंडल द्वारा आज जोन नंबर 9 के सामूदायिक भवन के प्रांगण में सक्रिय कार्यकर्ता ओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जोन नंबर 9 के प्रभारी शम्भु दास ने की। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए जोन स्तरीय और बूथ स्तरीय समिति गठन करने तथा छेत्र की जनता के मूलभूत समस्याओं के निराकरण और सुविधाओं में विकास सम्बंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । इस बैठक में मुखिया रूप से मंडल के अध्यक्ष एम चंद्र शेखर राव उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह मनजोत सिंह शंभु दास सुभाष दुबराज बेसरा बंसत सिंह के अलावा अन्य उपस्तित हुए। साथ ही बिरसानगर जोन नंबर 9 समिति का गठन इस प्रकार किया गया अध्यक्ष- दुबराज बेसरा, महामंत्री- सौरभ कुमार उपाध्यक्ष – विष्णु लोहार करण राय गौतम महतो, मंत्री- रवि पंडित मोहन साहु हेमंत साहु कार्यसमिति सदस्य – बंसत सिंह, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार मंडल,को मनोनीत किया गया।