टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का 11वां संस्करण 20 दिसंबर को
1 min read
जमशेदपुर:विश्व का पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का 11वां संस्करण 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। रेड रोड से शुरू होने वाली इस दौड़ के 25K वर्ग में रिकॉर्ड 14 घंटे में रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया।
आयोजन में 25K धावकों के लिए टाटा स्टील से निर्मित ‘मेडल ऑफ स्टील’ का अनावरण किया गया, जो धावकों के संघर्ष, दृढ़ता और मेहनत का प्रतीक है। प्रतियोगिता में ओपन 10K, दिव्यांग प्रतिभागियों, वरिष्ठ नागरिकों और आनंद रन जैसी श्रेणियां भी शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, खेल संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।