November 21, 2026

NEWS TEL

NEWS

राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियन सुमित सौरभ पूर्ति का खरसावां में भव्य स्वागत

1 min read

जमशेदपुर: स्कूल नेशनल गेम्स की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड को ऑल इंडिया चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले खरसावां के खिलाड़ी सुमित सौरभ पूर्ति का शनिवार को गृह क्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। चांदनी चौक पर आयोजित समारोह में खेल प्रेमियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद चांदनी चौक से आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र तक सम्मान जुलूस निकाला गया। डीएसए उपाध्यक्ष छोटेराय किस्कू, सचिव मोहम्मद दिलदार समेत कई खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुमित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.