पतंजलि योग महिला समिति का महिला महासम्मेलन 22 नवंबर को
जमशेदपुर: पतंजलि योग महिला समिति की ओर से 22 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में एक दिवसीय महिला महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा रामदेव के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में योग के जरिए स्वस्थ जीवन, परिवार के साथ कार्यस्थल पर योग के अभ्यास और महिला स्वावलंबन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही महिलाओं की समाज में भूमिका और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनके योगदान पर मंथन किया जाएगा। इसकी जानकारी सुधा झा ने दी।