खरकई पुल से युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
1 min read
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित खरकई पुल से शनिवार को एक युवती ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई।
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और न ही पुल से छलांग लगाने के कारणों का खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करने वाले लोगों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस युवती की पहचान और घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी है।