सोडो-जर्गोडीह बालू घाट का लीज डीड निष्पादित, जल्द शुरू होगा संचालन
1 min read
ईचागढ़: सोडो-जर्गोडीह बालू घाट के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की उपस्थिति में लीजधारक कंपनी गो क्वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि के साथ लीज डीड निष्पादित किया गया। प्रशासन के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) मिलने की संभावना है, जिसके बाद बालू उठाव शुरू हो जाएगा। घाट के चालू होने से ईचागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बालू की किल्लत दूर होने और निर्माण कार्यों को राहत मिलने की उम्मीद है।