November 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

छठ घाटों पर काला पानी और केले में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय ने जताई चिंता

जमशेदपुर: छठ महापर्व से पहले जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने छठ घाटों तक पहुंच रहे प्रदूषित पानी और केले पकाने में एथेफोन रसायन के इस्तेमाल को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
उन्होंने कुंअर बस्ती छठ घाट पर कपाली नाले से आ रहे काले पानी को रोकने, नाले का पानी नदी में गिरने से रोकने तथा चांडिल डैम से पानी छोड़ने का आग्रह किया, ताकि घाटों के आसपास पानी स्वच्छ हो सके।
वहीं, छठ बाजार में हरे केलों को एथेफोन रसायन से पकाने का वीडियो मिलने पर उन्होंने फलों के गोदामों की जांच, निगरानी और व्यापारियों को निर्धारित मानकों का पालन कराने की मांग की। उन्होंने आम लोगों को भी जागरूक करने पर जोर दिया।
उपायुक्त ने दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाने का आश्वासन दिया। सरयू राय ने कहा कि छठ महापर्व पर घाटों की स्वच्छता के साथ नदी के पानी और बाजार में बिकने वाले फलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.