जमशेदपुर पहुंचे धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा की प्रस्तावित रैली को लेकर चर्चा
1 min read
जमशेदपुर: धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 5 नवंबर को आयोजित होने वाली भाजपा की प्रस्तावित रैली को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
वहीं, दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित महासभा को लेकर भी राज सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस की आलोचना की।
जमशेदपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक राज सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
विधायक के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। आगामी रैली को लेकर हुई चर्चा के दौरान संगठनात्मक तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।