जमशेदपुर में 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार
1 min read
जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनडीह लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी शकील अहमद के रूप में हुई है। वहीं, दुबराज किस्कू फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर की रात श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ा। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।