November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

गम्हरिया थाना प्रकरण पर जेएचआरसी सख्त, मानवाधिकार आयोग में उठाएगा मामला : मनोज मिश्रा

जमशेदपुर : गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। भूईयाडीह में मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में घटना की निष्पक्ष जांच और पुलिस की जवाबदेही तय करने की मांग की गई।मनोज मिश्रा ने कहा कि थाना परिसर में ऐसी घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। संगठन इस मामले को मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाएगा। जेएचआरसी ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, थाना डायरी, ड्यूटी रोस्टर और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की। साथ ही पीड़िता को सुरक्षित आवास, कानूनी सहायता, चिकित्सा, मानसिक परामर्श और नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की। संगठन का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी सहमति से न्यायिक लड़ाई में सहयोग करेगा। बैठक में कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.