November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

केरला पब्लिक स्कूल की पर्यावरण पहल को राष्ट्रीय सम्मान

1 min read

जमशेदपुर: केरला पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर की पर्यावरण संरक्षण पहल ‘क्लासरूम्स टू क्लाइमेट एक्शन क्रूसेडर्स’ (CCAC) को राष्ट्रीय पहचान मिली है। 1 नवंबर 2026 को आयोजित 5वें ‘नेक्सस ऑफ गुड अवार्ड्स 2026’ में विद्यालय की संस्थापक उपाध्यक्ष श्रीमती विजयाम कार्था और अकादमिक निदेशक श्रीमती लक्ष्मी को सम्मानित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए प्रेरित करना है। वर्ष 2025-26 में 65 से अधिक स्कूलों से शुरू हुई यह पहल 2026-27 में 17 राज्यों के लगभग 140 स्कूलों तक पहुंच चुकी है। इसके तहत जल संरक्षण, पौधरोपण, अपशिष्ट प्रबंधन और जलवायु कार्रवाई जैसे क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। अभियान विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.