October 31, 2026

NEWS TEL

NEWS

ग्रामीण एसपी ने किया चाकुलिया थाना का निरीक्षण

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने शनिवार, 31 अक्टूबर को चाकुलिया थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों, लंबित मामलों, विधि-व्यवस्था और साफ-सफाई की समीक्षा की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर घाटशिला एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी एवं पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.