October 31, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एकता दौड़ का आयोजन

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 141वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में एनएसएस विभाग द्वारा कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्रीय एकता के नारे लगाकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर पोस्टर निर्माण गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर देश की एकता एवं विविधता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस समन्वयक डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, डॉ. नूपुर अन्विता मिंज, डॉ. अनामिका कुमारी सहित अन्य शिक्षकों एवं एनएसएस पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनएसएस, बीपीएड, योग एवं अन्य विभागों की छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.