जोजोबेड़ा में पेयजल संकट दूर कराने की मांग, सरयू राय से मिले स्थानीय लोग
जमशेदपुर: जोजोबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय से बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। लोगों ने बताया कि पाइपलाइन बिछने और कई घरों में कनेक्शन होने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, अधिकांश घर अब भी कनेक्शन से वंचित हैं।
समस्या सुनने के बाद सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और जुस्को के महाप्रबंधक संजीव झा से फोन पर बात कर जल्द पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलनी चाहिए।