एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जलुकी में कांग्रेस की परामर्श बैठक, पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा पर जोर
1 min read
जमशेदपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक बन्ना गुप्ता ने नागालैंड के जलुकी में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आयोजित परामर्श बैठक में भाग लिया। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटने देने पर जोर दिया गया।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है, लेकिन किसी भी योग्य नागरिक को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मतदाता जागरूकता अभियान तेज करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने का आह्वान किया।