October 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया करवा चौथ, चांद के दीदार का इंतजार

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सुबह सरगी ग्रहण करने के साथ शुरू हुआ व्रत दिनभर जारी रहा। शाम होते ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की थाली सजाने में जुट गईं और करवा माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में मेहंदी, पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ महिलाएं चांद के दीदार का इंतजार करती नजर आईं। हालांकि, आसमान में छाए बादलों ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी। मान्यता के अनुसार, चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण व्यक्त करने का विशेष अवसर है। यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाने के साथ जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संदेश भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.