October 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा का गुरुवार को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इससे पहले साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हुए। चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.