October 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

जनता दरबार में दिव्यांगों की सुविधा से लेकर आवास की लंबित किस्त तक के मामले उठे

1 min read

सरायकेला: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र की स्थापना, भूमि मापी एवं सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों का भुगतान, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं उठीं। इसके अलावा पशुपालन, खनन एवं पत्थर क्रशर संचालन और आदित्यपुर स्थित आस्था आर्केड डुप्लेक्स परिसर में पार्किंग व्यवस्था से संबंधित मामले भी सामने आए।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.