October 19, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरायकेला छऊ कलाकार कुना शामल को मिला संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार

1 min read

जमशेदपुर : सरायकेला के छऊ कलाकार कुना शामल को संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों सम्मान मिलने पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने उन्हें बधाई दी।
चौधरी ने कहा कि यह सम्मान सरायकेला छऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलाकारों की साधना का गौरव है। उन्होंने वर्ष 1961 से संचालित राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को पुनः शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण, शोध और मंच के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से इस सांस्कृतिक संस्थान को पुनर्जीवित करने की दिशा में पहल करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.